सोते हुए युवक के बिस्तर पर पहुंचा 10 फीट का अजगर, हाथ लगते ही टूटी नींद

  • सोते हुए युवक के बिस्तर पर पहुंचा 10 फीट का अजगर
  • हाथ लगते ही टूटी नींद, मच गया हड़कंप
  • वन विभाग पूरी रात नदारद, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां 18 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्र मनीष त्यागी के कमरे में रात को 10 फीट लंबा अजगर घुस आया। युवक आराम से सो रहा था और उसे भनक तक नहीं लगी।

रात करीब 11 बजे जब मनीष ने नींद में करवट बदली और हाथ तकिए पर रखा, तो उसे कुछ अजीब महसूस हुआ। उसने तुरंत लाइट जलाई और देखा कि चारपाई पर अजगर लिपटा हुआ है। यह नजारा देखते ही उसके होश उड़ गए। मनीष चीखते हुए कमरे से बाहर भागा।

गांव में हड़कंप, वन विभाग रातभर नदारद

मनीष की चीख सुनकर परिजन और गांववाले इकट्ठा हो गए। तुरंत पुलिस को डायल-112 पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वन विभाग की टीम रातभर नहीं आई। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को बोरे में भरकर घर के बाहर रखा गया। सोमवार सुबह भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंची, तो ग्रामीणों ने अजगर को पास के जंगल में छोड़ दिया।

खिड़की से घुसने की आशंका

गांववालों के मुताबिक, मनीष ने गर्मी के चलते खिड़की खुली छोड़ रखी थी। संभावना है कि अजगर इसी रास्ते कमरे में आया। सौभाग्य से हादसे में किसी को नुकसान नहीं हुआ।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading