
लखनऊ के एक फरवरी चौक इलाके के चौपटिया में मंगलवार को चौंकाने वाली घटना घटी, जब एक गाय ने 12 साल की बच्ची को उठाकर पटक दिया और सींगों से हमला किया। बच्ची को बचाने आए लोग भी गाय के हमले की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं। बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है।
घटना का CCTV फुटेज मंगलवार को सामने आया, जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि गाय अचानक बच्ची पर टूट पड़ती है। बच्ची भागने की कोशिश करती है, लेकिन गाय उसे दौड़ा लेती है और सींगों से पटककर हमला करती रहती है।
इस मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “आगामी चुनाव में जनता बुल और बुलडोजर दोनों का इलाज कर देगी।”
पुलिस ने घटना की पुष्टि की है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।









