गोंडा में छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक निलंबित

गोंडा । उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के कर्नलगंज तहसील क्षेत्र में छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया।


अधिकृत सूत्रों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय धनावा में उर्दू अध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक खलिक अली को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयप्रताप सिंह ने आज छात्राके साथ अश्लील करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उसके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button