बहरू गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की उंगली तोड़ी गई

ग्रामीणों ने “जय भीम” के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया

काकोरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली

पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधायक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के बहरू गांव में असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की उंगली तोड़ दी। यह घटना बुधवार रात से गुरुवार तड़के के बीच हुई, जिससे ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया।

सुबह ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखी और “जय भीम” के नारे लगाते हुए घटनास्थल पर जमा हो गए। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए दरी बिछा कर बैठने का निर्णय लिया।

सूचना पाकर काकोरी कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और मलिहाबाद की भाजपा विधायक जय देवी कौशल भी पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related Posts

हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading
होली पर बढ़ेगी बसों की संख्या, 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त संचालन

होली पर 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त बसें रोज 1000 से बढ़ाकर 1500 बसों का संचालन चार प्रमुख बस अड्डों पर 24 घंटे शिफ्ट ड्यूटी लखनऊ। होली के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *