राहत इंदौरी की 76वीं जयंती पर भूलेपुर में सजा भव्य मुशायरा

अंबेडकर नगर। प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी की 76वीं जयंती के अवसर पर हंसवर क्षेत्र के भूलेपुर में एक भव्य और यादगार मुशायरे का आयोजन किया गया। साहित्य और शायरी को समर्पित यह आयोजन देर रात तक चला, जिसमें जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों से आए शायरी प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुशायरे में राहत इंदौरी के फन, उनके विचारों और सामाजिक सरोकारों को शायरी के माध्यम से याद किया गया।

साहित्यिक माहौल में हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

मुशायरे का आयोजन मुसाब अजीम के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकरामुल हक ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी अबूसाद अंसारी ने संभाली। आयोजन की शुरुआत राहत इंदौरी के व्यक्तित्व और साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए की गई। इस अवसर पर हाफिज महबूब आलम विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button