क्यों धू-धूकर जल उठी खड़ी बस?

कैसे कुछ ही मिनटों में हुआ खाक, क्या है आग का रहस्य

  • लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में बस में आग
  • इग्नू रीजनल सेंटर के पीछे खड़ी थी बस
  • कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर राख

लखनऊ। लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक खड़ी ट्रैवल बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कुछ ही मिनटों में बस धू-धूकर जलने लगी और पूरी तरह राख हो गई।

यह घटना इग्नू विश्वविद्यालय रीजनल सेंटर के पीछे स्थित खाली मैदान की है, जहां 41 सीटर बस खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

कुछ ही मिनटों में जलकर राख हुई बस
पीजीआई थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, घटना रात करीब 11:30 बजे की है। बस (UP 32 TT 1006) में अचानक आग लगी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया।

स्थानीय लोगों ने दी सूचना
आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बस मालिक को फोन कर बुलाया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

मालिक ने बताई पूरी घटना
बस मालिक संजय कुमार यादव ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से फोन पर सूचना मिली। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के आगे प्रयास सफल नहीं हो सके।

उन्होंने बताया कि बस वृंदावन योजना सेक्टर-5 के पास मैदान में खड़ी थी और उस समय उसमें कोई सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button