बेवाना में झोलाछाप डॉक्टरों का जाल, स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल

अम्बेडकरनगर। बेवाना क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति गंभीर बनी हुई है। क्षेत्र के कस्बों और गांवों में लगभग 200 से अधिक अवैध क्लीनिक संचालित होने की बात सामने आई है। इन क्लीनिकों के संचालकों के पास न तो मान्य मेडिकल डिग्री है और न ही स्वास्थ्य विभाग से कोई पंजीकरण, इसके बावजूद इलाज का पूरा कारोबार खुलेआम चल रहा है।

स्थानीय स्तर पर संचालित इन अवैध क्लीनिकों में मरीजों को इंजेक्शन, ड्रिप और शक्तिशाली दवाएं दी जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, रोजाना सैकड़ों मरीज इन क्लीनिकों में पहुंच रहे हैं। प्राथमिक उपचार के नाम पर गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा रहा है, जिससे मरीजों की स्थिति बिगड़ने के कई मामले सामने आ चुके हैं। कुछ मामलों में मरीजों की जान पर भी संकट आने की चर्चा है।

बिना योग्यता चल रहा इलाज
नियमों के तहत किसी भी व्यक्ति को बिना मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री और स्वास्थ्य विभाग के पंजीकरण के क्लीनिक संचालन की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद बेवाना क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर बेखौफ होकर इलाज कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में इनकी संख्या अधिक बताई जा रही है, जहां मरीज मजबूरी में इन पर निर्भर हैं।

स्वास्थ्य विभाग की भूमिका सवालों के घेरे में
सबसे बड़ा सवाल स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली को लेकर उठ रहा है। इतनी बड़ी संख्या में अवैध क्लीनिकों का संचालन विभाग की जानकारी के बिना संभव नहीं माना जा रहा। इसके बावजूद न तो नियमित जांच की जा रही है और न ही प्रभावी कार्रवाई देखने को मिल रही है। छिटपुट कार्रवाई के अलावा व्यापक अभियान का अभाव साफ नजर आता है।

Related Posts

मनरेगा रोजगार की संवैधानिक गारंटी

अम्बेडकरनगर। मनरेगा को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम के पर्यवेक्षक कमलनयन वर्मा ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए…

Continue reading
अम्बेडकरनगर में नैनो उर्वरकों पर जनपद स्तरीय कार्यशाला

अम्बेडकरनगर (अकबरपुर)। मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कृषि भवन स्थित किसान सभागार में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ के तहत जनपद स्तरीय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *