मजार के पास पेड़ से लटका मिला युवक- किछौछा दरगाह आया था दर्शन को

  • मसडा मोहनपुर माइनर के पास करमुलिया बाग में युवक का शव मिला
  • मृतक की पहचान चंदौली निवासी गौतम पाल (30) के रूप में हुई
  • शव शहीद बाबा मजार के पास पेड़ से लटकता मिला, इलाके में सनसनी

अंबेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र के मसडा मोहनपुर माइनर के पास करमुलिया बाग में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब शहीद बाबा मजार के निकट एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

चंदौली निवासी युवक की हुई पहचान
थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान गौतम पाल (30) पुत्र बहादुर पाल निवासी चंदौली जिले के रूप में हुई है। युवक की जेब से एक पर्ची और मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिससे मिले नंबरों की जांच कर उसके परिजनों से संपर्क किया गया।
मानसिक तनाव में था मृतक, किछौछा दरगाह आया था
पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई कन्हैया पाल ने पुष्टि की कि गौतम मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और हाल ही में किछौछा दरगाह हाजिरी लगाने आया था। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Back to top button