
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर आगरा का भूमि पूजन किया
- ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर विकसित होगा नया शहर
- प्लॉट बुकिंग रेट अभी तय नहीं, लगभग एक महीने में बोर्ड बैठक के बाद तय होंगे
आगरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ग्रेटर आगरा का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। ग्रेटर आगरा को ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। हालांकि, प्लॉट बुकिंग अभी शुरू नहीं हो सकती क्योंकि प्लॉट के रेट अभी तय नहीं किए गए हैं।
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की अप्रैल के आखिर में होने वाली बोर्ड बैठक में प्लॉट रेट तय होंगे। इसके बाद ही ग्रेटर आगरा में प्लॉट की बुकिंग शुरू की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नया शहर स्मार्ट ही नहीं बल्कि पूरी तरह से सुरक्षित होगा। सरकार का लक्ष्य आगरा को सिर्फ पर्यटन स्थल तक सीमित न रखना है, बल्कि इसे एक आधुनिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करना है।
उन्होंने बताया कि शहर में बड़ी-बड़ी कंपनियां और योजनाएं आएंगी, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।









