ग्राम अस्ताबाद में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या

अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अस्ताबाद में पुरानी रंजिश के चलते हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी और तीन डंडे भी बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।

19 दिसंबर की रात हुई थी घटना

पुलिस के अनुसार 19 दिसंबर की रात ग्राम अस्ताबाद में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने शैलेश कुमार पर धारदार हथियार और डंडों से हमला कर दिया। हमले में शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

मृतक के भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

घटना के संबंध में मृतक के भाई कन्हैयालाल पुत्र झिगुरी निवासी ग्राम अस्ताबाद की तहरीर पर थाना सम्मनपुर में मुकदमा अपराध संख्या 288/25 दर्ज किया गया। मुकदमा भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 115(2), 352, 351(3) के तहत पंजीकृत किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थीं।

सुबह की कार्रवाई में चारों आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 20 दिसंबर की सुबह लगभग 6:30 बजे पचहत्तर बाग के पास से चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राजबली उम्र लगभग 40 वर्ष, सीताराम उम्र लगभग 45 वर्ष, गुलाब उम्र लगभग 27 वर्ष और सुभाष उम्र लगभग 24 वर्ष शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम अस्ताबाद थाना सम्मनपुर के निवासी बताए गए हैं।

Related Posts

सेफर इंटरनेट डे पर कलेक्ट्रेट में जागरूकता कार्यशाला

अम्बेडकरनगर। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन जोखिमों को देखते हुए ‘सेफर इंटरनेट डे’ के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया…

Continue reading
अंबेडकरनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

अंबेडकरनगर। जनपद में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों में कृमिरोग संक्रमण की दर कम करने के उद्देश्य से मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *