अंबेडकरनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

अंबेडकरनगर। जनपद में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों में कृमिरोग संक्रमण की दर कम करने के उद्देश्य से मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। अभियान के तहत जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में बच्चों को एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाई गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद के 2554 आंगनबाड़ी केंद्रों एवं 3876 विद्यालयों के माध्यम से कुल 11,45,760 लक्षित बच्चों को दवा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के अंतर्गत 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को 200 मिलीग्राम एल्बेंडाजोल की आधी गोली तथा 2 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोर-किशोरियों को 400 मिलीग्राम की एक गोली दी जा रही है।

13 फरवरी को मॉप-अप अभियान

अभियान दिवस पर किसी कारणवश एल्बेंडाजोल से वंचित रह गए 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए 13 फरवरी 2026 को मॉप-अप अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान निर्धारित आयु वर्ग के अनुसार बच्चों को एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाई जाएगी, ताकि कोई भी पात्र बच्चा कृमि मुक्ति अभियान से छूट न जाए।

जलालपुर विकास खंड में नहीं चला एनडीडी अभियान

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि विकास खंड जलालपुर में मंगलवार को एमडीए अभियान संचालित होने के कारण वहां राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन नहीं किया गया। संबंधित क्षेत्र में अभियान की तिथि आगे निर्धारित की जाएगी।

प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर से हुआ शुभारंभ

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में किया गया, जहां बच्चों को एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक, अधीक्षक, समन्वयक एवं विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Posts

जहांगीरगंज सीएचसी में वसूली के आरोप, जांच में देरी से बढ़ा असंतोष

अंबेडकरनगर: तहसील आलापुर के जहांगीरगंज क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अंजनी कुमार पर निजी अस्पताल संचालकों से अवैध वसूली…

Continue reading
मंशापुर में नई सड़क पर अव्यवस्था, राहगीरों के लिए बढ़ा खतरा

अंबेडकरनगर: मंशापुर क्षेत्र में हाल ही में बनी सड़क पर अव्यवस्थाएं सामने आई हैं। कृषि विज्ञान केंद्र पाती से करीब 800 मीटर लंबी इस सड़क पर निर्माण कार्य के बाद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *