
अम्बेडकरनगर । जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देश पर टांडा तहसील परिसर में शनिवार को विशेष कैंप आयोजित किया गया। इसमें आर नामांकन और आधार अद्यतन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
इसके साथ ही श्रम विभाग की ओर से भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के तहत पंजीयन कैंप भी लगाया गया। कैंप में श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
प्रशासन के अनुसार, कैंप में आने वाले लोगों को आधार से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर दी जा रही हैं। वहीं श्रमिकों का पंजीयन कर उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कैंप का लाभ उठाएं।









