आमिर खान का धमाकेदार कमबैक- ‘सितारे जमीन पर’ में नया अवतार!

  • आमिर खान का नया अवतार: ‘सितारे जमीन पर’ में दिखेगा उनकी एक्टिंग का अलग पहलू
  • ‘सितारे जमीन पर’ की थीम: दिव्यांगों की दुनिया और एक नई कॉमेडी की शुरुआत
  • गुलशन के किरदार में आमिर: खडूस कोच से संवेदनशीलता की तरफ का सफर

नई दिल्ली।  आमिर खान जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आएंगे, जिसमें वह अपने पिछले किरदारों से बिलकुल अलग रूप में दिखाई देंगे। हाल ही में, आमिर ने एक वर्चुअल सत्र में चीन बेस्ड फैन क्लब से जुड़कर फिल्म के बारे में बातचीत की। आमिर ने खुलासा किया, “सितारे जमीन पर लगभग तैयार है और इस बार फिल्म की थीम तारे जमीन से दस कदम आगे है। यह फिल्म उन लोगों की कहानी है, जो विभिन्न रूपों में दिव्यांग हैं। प्यार, दोस्ती और जीवन को लेकर यह एक दिलचस्प यात्रा है। ‘तारे जमीन पर’ ने आपको रुलाया था, लेकिन इस बार यह फिल्म आपको हंसाएगी, क्योंकि यह एक कॉमेडी है, लेकिन उसकी थीम वही रहेगी।”

गुलशन का किरदार – खडूस और बदतमीज

आमिर ने अपने किरदार के बारे में भी खुलासा किया। वह बताते हैं, “मैंने तारे जमीन पर में निकुंभ का रोल निभाया था, जो एक संवेदनशील और समझदार व्यक्ति था। इस फिल्म में मेरा किरदार गुलशन है, जो बिल्कुल विपरीत है। वह संवेदनशील नहीं, बल्कि एक रुड और राजनीतिक रूप से गलत व्यक्ति है। वह हर किसी का अपमान करता है और अपनी मां और पत्नी से लड़ता है। वह एक बास्केटबॉल कोच है और अपने सीनियर कोच को भी पिटाई कर देता है। गुलशन के अंदर बहुत सारी समस्याएं हैं, और फिल्म में दर्शाया जाएगा कि उसकी यात्रा किस तरह बदलती है।”

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading