आरुषि निशंक ने संयुक्त राष्ट्र मंच से सर्कुलर अर्थव्यवस्था को दिया बढ़ावा

  • फूलों से बनी अगरबत्ती और जूट बैग बने आय का जरिया
  • हिमालयी क्षेत्रों में सर्कुलर मॉडल की जरूरत पर दिया जोर
  • 2009 से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय, UNEP और UNDP से मिली मान्यता

जिनेवा। अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और समाज सेविका आरुषि निशंक ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सर्कुलर अर्थव्यवस्था (पुनर्चक्रण आधारित अर्थव्यवस्था) को बढ़ावा देने की वकालत की। उन्होंने कहा कि यह मॉडल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करता है।

गंगा नदी के फूलों से बनी अगरबत्ती और जूट बैग से महिलाओं को मिला रोजगार
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में आरुषि ने अपने एनजीओ ‘स्पर्श गंगा’ के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार गंगा नदी में चढ़ाए गए फूलों को रिसाइकल कर अगरबत्तियां बनाई जाती हैं, जिससे उत्तराखंड की सैकड़ों महिलाओं को रोजगार मिला है। साथ ही, प्लास्टिक के विकल्प के तौर पर जूट बैग निर्माण की पहल से भी कई लोगों को काम मिला है।

पर्यटन क्षेत्रों में सर्कुलर अर्थव्यवस्था को बताया अहम
आरुषि ने कहा कि सर्कुलर इकोनॉमी का मतलब है सीमित संसाधनों का बुद्धिमानी से उपयोग और पर्यावरण अनुकूल विकास। खासतौर पर हिमालयी क्षेत्रों और पर्यटन स्थलों में इस मॉडल की आवश्यकता अधिक है, जहां बढ़ते कचरे से पारिस्थितिकी खतरे में पड़ जाती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मॉडल को अपनाकर न केवल कचरे में कमी लाई जा सकती है, बल्कि स्थानीय लोगों की आमदनी भी बढ़ाई जा सकती है।

2009 से कर रहीं हैं पर्यावरण संरक्षण पर कार्य
आरुषि निशंक ने बताया कि वह 2009 से स्पर्श गंगा अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण, गंगा सफाई और महिला सशक्तिकरण पर कार्य कर रही हैं।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading