भारत-पाक तनाव पर चुप्पी साधे बॉलीवुड सितारों पर अभिनव शुक्ला का कटाक्ष

  • अभिनव शुक्ला ने चुप्पी साधे बॉलीवुड सितारों पर किया कटाक्ष
  • ट्वीट में कहा, संघर्ष खत्म होने पर बॉलीवुड सितारे देशभक्ति फिल्में बनवाएंगे
  • अभिनव शुक्ला टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक के पति हैं

    मुंबई। भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बाद कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी, लेकिन कुछ कलाकारों ने चुप्पी साध रखी है। इस पर टीवी अभिनेता अभिनव शुक्ला ने कटाक्ष करते हुए उन पर प्रहार किया है। अभिनव ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बॉलीवुड के कुछ सितारों पर सवाल उठाए और उनकी चुप्पी पर तीखा बयान दिया।

    चुप्पी साधे बॉलीवुड सितारों पर कटाक्ष
    अभिनव शुक्ला ने शुक्रवार की रात अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के तथाकथित चर्चित सितारों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, “चर्चित बॉलीवुड नायक चुप हैं, और भारत-पाक तनाव पर सोशल मीडिया में क्या कहना है, इसे लेकर वे पूरी तरह से सावधान हैं। एक दिन जब यह संघर्ष समाप्त होगा, तब निर्माता और स्टूडियो इस पर फिल्म बनाने की होड़ में होंगे।”

    आधी फीस में काम करने को तैयार होंगे सितारे
    अभिनव ने आगे लिखा, “इन शांत बॉलीवुड सितारों को मेजर, विंग कमांडर की भूमिकाओं के लिए संपर्क किया जाएगा। मेरा विश्वास करें, वे अपनी आधी फीस में काम करेंगे, लेकिन यह चाहेंगे कि साउंडट्रैक देशभक्ति की भावनाओं से भरा हो, जिसे उनके पसंदीदा संगीतकार ने बनाया हो। क्या आपको इसमें विरोधाभास नहीं दिखता?”

    अभिनव शुक्ला का करियर
    अभिनव शुक्ला को टीवी सीरियल ‘गीत-हुई सबसे पराई’, ‘एक हजारों में मेरी बहना है’, और ‘बदलते रिश्तों की दास्तां’ जैसे शो से पहचाना जाता है। इसके अलावा वे ‘खतरा खतरा खतरा’, ‘बिग बॉस 14’, और ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ जैसे रियलिटी शोज़ का हिस्सा भी रह चुके हैं। अभिनव शुक्ला टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक के पति भी हैं।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading