अभिषेक बच्चन बोले- ऋतिक संग तुलना होती थी- लेकिन कभी नहीं हुई जलन

  • ऋतिक की पहली फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, अभिषेक की रही फ्लॉप
  • अभिषेक बोले – कभी महसूस नहीं की जलन
  • कलाकारों की तुलना को बताया ‘कला का अपमान’

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर की शुरुआत और अभिनेता ऋतिक रोशन से की जाने वाली तुलना को लेकर खुलकर बात की। साल 2000 में दोनों कलाकारों ने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। जहां ऋतिक की पहली फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ ब्लॉकबस्टर रही, वहीं अभिषेक और करीना कपूर की ‘रिफ्यूजी’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

तुलना पर बोले अभिषेक – ‘कभी नहीं की जलन महसूस’
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में जब अभिषेक से पूछा गया कि क्या उन्हें ऋतिक रोशन की सफलता से कभी जलन हुई, तो उन्होंने साफ कहा, “हां, हमारी तुलना की जाती थी। लेकिन एक नए कलाकार के तौर पर मुझे कभी जलन नहीं हुई।”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने कभी किसी को अपना मुकाबला नहीं समझा। ये घमंड नहीं, एक सोच है कि मैं जो करता हूं, वो कोई और नहीं कर सकता और जो कोई और करता है, वो मैं नहीं कर सकता।”

‘कलाकारों की तुलना करना कला का अपमान’
अभिषेक ने कहा कि कलाकारों की तुलना करना गलत है क्योंकि यह कला की आत्मा के खिलाफ है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “मेरे दो पसंदीदा पेंटर सुभाष आवचट और परेश मैती हैं। दोनों अलग-अलग शैली में काम करते हैं, लेकिन ये कहना मुश्किल है कि कौन बेहतर है। यही बात कलाकारों पर भी लागू होती है।”

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading