असम के मोरान हाईवे पर उतर सकते हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी 14 फरवरी को असम के मोरान पहुंच सकते हैं

पूर्वोत्तर में पहली बार हाईवे पर पीएम का विमान उतरने की संभावना

मोरान/असम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को असम के मोरान में नेशनल हाईवे पर बनी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप पर उतर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यदि ऐसा होता है तो यह पूर्वोत्तर भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा, जब किसी प्रधानमंत्री का विमान पारंपरिक एयरपोर्ट के बजाय सीधे हाईवे पर लैंड करेगा। यह एयरस्ट्रिप नेशनल हाईवे 127 के डिब्रूगढ़–मोरान खंड पर तैयार की गई है।

हाईवे पर बनी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप पर संभावित लैंडिंग

प्रधानमंत्री की मौजूदगी में भारतीय वायुसेना के राफेल और सुखोई लड़ाकू विमान विशेष एरियल डेमो का प्रदर्शन करेंगे। इस डेमो के दौरान फाइटर जेट्स हाईवे से ही लैंडिंग और टेकऑफ करेंगे। यह प्रदर्शन करीब 30 से 40 मिनट तक चलेगा, जिसे सुरक्षा और रणनीतिक क्षमता के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं फाइटर एयरक्राफ्ट में मोरान हाईवे पर उतर सकते हैं। वहीं, मुख्य सचिव रवि कोटा ने बताया कि 14 फरवरी को प्रधानमंत्री 4.4 किलोमीटर लंबी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप के उद्घाटन के लिए मोरान आएंगे।

यह कार्यक्रम भारत की आपदा प्रबंधन तैयारियों, पूर्वोत्तर के बुनियादी ढांचे के विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा क्षमताओं को दर्शाएगा। पीएम की यह यात्रा सिविल-मिलिट्री दोहरे उपयोग वाले इंफ्रास्ट्रक्चर और इमरजेंसी एयरस्ट्रिप की रणनीतिक क्षमता पर केंद्रित रहेगी।

गौरतलब है कि राफेल और सुखोई भारतीय वायुसेना के प्रमुख लड़ाकू विमान हैं और हाईवे से उनके संचालन का यह प्रदर्शन देश की सैन्य ताकत और आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को रेखांकित करेगा।

Related Posts

अमित शाह का UCC पर ऐलान, ममता बनर्जी का पीएम पर हमला

नई दिल्ली/कोलकाता/असम: देश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। Amit Shah ने असम के गोलपाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता…

Continue reading
जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, 30 सितंबर तक होगी हाउस लिस्टिंग

नई दिल्ली: देश में जनगणना 2027 का पहला चरण आज (1 अप्रैल) से शुरू हो गया है। यह चरण 30 सितंबर 2026 तक चलेगा, जिसमें ‘हाउस लिस्टिंग’ यानी मकानों की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *