नए साल में AC और फ्रिज महंगे, BEE के नए स्टार रेटिंग नियम लागू

नई दिल्ली। 1 जनवरी 2026 से ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के नए स्टार रेटिंग नियम लागू हो गए हैं। इसके चलते रूम एयर कंडीशनर (AC) की कीमतों में करीब 10% और फ्रिज (Refrigerator) में लगभग 5% तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

कंपनियों का कहना:

निर्माता कंपनियों का कहना है कि नई रेटिंग के अनुसार मशीनरी में बदलाव और महंगे कंपोनेंट्स का इस्तेमाल जरूरी हो गया है। इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी और ग्लोबल मार्केट में कॉपर (तांबा) की बढ़ती कीमतें भी उत्पादन लागत पर असर डाल रही हैं।

5-स्टार AC अब 4-स्टार कहलाएगा

BEE के नए नियमों के तहत एनर्जी एफिशिएंसी के मानक कड़े कर दिए गए हैं। ब्लू स्टार के मैनेजिंग डायरेक्टर बी. त्यागराजन के अनुसार:

  • आज का 5-स्टार AC, अब 4-स्टार के रूप में दिखेगा
  • मौजूदा 4-स्टार अब 3-स्टार और 3-स्टार अब 2-स्टार होगा
  • नया 5-स्टार AC पहले से 10% अधिक बिजली बचाएगा, लेकिन इसकी कीमत भी लगभग 10% ज्यादा होगी

टीवी और गैस चूल्हों पर भी नई लेबलिंग

BEE की नई रेटिंग केवल AC और फ्रिज तक सीमित नहीं है। अब टीवी, LPG गैस चूल्हे, कूलिंग टावर और चिलर्स पर भी स्टार रेटिंग देना अनिवार्य होगा। इससे ग्राहकों को खरीदारी के समय बिजली या गैस की बचत समझने में आसानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button