अब नए रूप में निखरेगा राजकीय उद्यान डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क

  • 29 अक्टूबर: बैडमिंटन अंतिम चयन, मंडल स्तर के लिए टीम तय
  • अयोध्या मंडल स्तर प्रतियोगिताओं के लिए चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे
  • राज्य स्तर की तैयारी के लिए अवसर

अंबेडकरनग। जिले का प्रमुख आकर्षण राजकीय उद्यान डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। प्रशासन द्वारा इस ऐतिहासिक पार्क के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए करीब छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं निदेशक उद्यान, लखनऊ को भेजा गया है। अनुमति मिलते ही कायाकल्प का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

झील की सफाई और किनारों की मजबूत मरम्मत
पार्क की शोभा मानी जाने वाली झील अब फिर से अपने आकर्षक रूप में नजर आएगी। योजना के तहत झील की संपूर्ण सफाई, जमी गंदगी की निकासी और किनारों की पक्की मरम्मत कराए जाने की तैयारी है। झील के दोनों ओर इंटरलॉकिंग पथ बिछाए जाएंगे ताकि मॉर्निंग वॉक और ईवनिंग वॉक करने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

झूलों से लेकर फव्वारों तक, सब होगा नया
बच्चों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए पार्क में आधुनिक झूलों की स्थापना प्रस्तावित है। इसके साथ ही झील में फव्वारे, बोटिंग और रंग-बिरंगी प्रकाश व्यवस्था से पार्क का सौंदर्य कई गुना बढ़ेगा। योजनानुसार पार्क में संगीतयुक्त लाइटिंग का भी प्रावधान किया जाएगा, जिससे शाम का समय और भी मनोरम हो सकेगा।

आरामदायक बेंचें और शेड की मरम्मत
पार्क में आगंतुकों के विश्राम के लिए नई आकर्षक बेंचें लगाई जाएंगी। साथ ही, पुराने शेडों की मरम्मत कर उन्हें उपयोग योग्य बनाया जाएगा। बच्चों और बुजुर्गों के लिए विश्राम के अनुकूल वातावरण तैयार किया जाएगा।

Back to top button