गोमतीनगर में बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वालों पर कार्रवाई

लखनऊ। नगर निगम ने शहर में बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वालों के खिलाफ कार्रवाई फिर से शुरू कर दी है। मंगलवार को निगम की टीम गोमतीनगर में चेकिंग अभियान के दौरान 6 डॉग ओनर ऐसे मिले जिनके पास कुत्ता पालने का लाइसेंस नहीं था। सभी से 6-6 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।

पेट लाइसेंस भी जारी किए गए
पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान छह लोगों को पेट लाइसेंस भी जारी किए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि नगर निगम क्षेत्र में आगे भी बिना लाइसेंस कुत्ता या बिल्ली पालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लाइसेंस कैसे बनवाएं
कुत्ते का लाइसेंस केवल रैबीज टीकाकरण प्रमाण पत्र और श्वान नियंत्रण उपविधि 2003 के पालन संबंधी शपथ पत्र के आधार पर जारी किया जाता है। लाइसेंस ऑनलाइन नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in पर बनवाया जा सकता है या पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय, लालबाग में आवेदन किया जा सकता है।

Related Posts

‘हर कोई रवि किशन नहीं कि रोज शादी कर ले’: गोरखपुर में बोले सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद Ravi Kishan पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। उन्होंने कहा, “परिवार के सभी लोग चाहते हैं…

Continue reading
सीएम योगी के बयान का समर्थन करते हुए बोले संजय निषाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री Sanjay Nishad ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बातों से वह पूरी तरह सहमत हैं।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *