अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ का रोमांटिक सॉन्ग ‘हमसफर’ रिलीज

  • अहान पांडे का बॉलीवुड डेब्यू
  • गाना ‘हमसफर’ हुआ रिलीज
  • इरशाद कामिल के लिखे बोल

मुंबई। अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने जा रहे हैं। उनकी डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ का नया रोमांटिक गाना ‘हमसफर’ आज मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में अहान पांडे और डेब्यू एक्ट्रेस अनीत पड्डा की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

गाने को मशहूर सिंगर जोड़ी सचेत-परंपरा ने गाया है, जबकि इसके बोल लिखे हैं इरशाद कामिल ने। वीडियो में अहान और अनीत एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। अहान जहां अनीत का हर पल ख्याल रखते दिखते हैं, वहीं दर्शक इस जोड़ी को पर्दे पर देखकर खासा उत्साहित नजर आ रहे हैं।

रोमांटिक स्टोरी के साथ नए चेहरों की एंट्री
‘सैयारा’ एक इंटेंस लव स्टोरी है, जिसे मशहूर निर्देशक मोहित सूरी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा फिल्मी दुनिया में कदम रख रहे हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के बारे में मेकर्स का दावा है कि यह कहानी प्यार, दर्द और उम्मीद से भरी एक ऐसी रोमांटिक जर्नी है जो दर्शकों के दिल को छू जाएगी।

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘सैयारा’ का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है और अब इसके रोमांटिक ट्रैक ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। यह फिल्म 18 जुलाई 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading