एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

नए प्रमुख की तलाश शुरू

देश की प्रमुख विमानन कंपनी Air India के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) Campbell Wilson ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है और नए CEO की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, कैंपबेल विल्सन सितंबर 2026 तक अपना पद छोड़ सकते हैं। हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में उनके इस्तीफे को मंजूरी दी गई। गौरतलब है कि विल्सन को 2022 में एअर इंडिया का CEO और प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया था और उनका कार्यकाल जुलाई 2027 तक निर्धारित था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी नए CEO की नियुक्ति अहमदाबाद विमान हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद करेगी। इस हादसे की जांच Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) द्वारा की जा रही है।

AAIB ने 12 जुलाई 2025 को इस दुर्घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की थी, जबकि अंतिम रिपोर्ट जून 2026 तक आने की संभावना जताई जा रही है।

एअर इंडिया में यह बदलाव ऐसे समय हो रहा है, जब कंपनी अपने विस्तार और पुनर्गठन के दौर से गुजर रही है। ऐसे में नए नेतृत्व की नियुक्ति को लेकर उद्योग जगत की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button