खराब मौसम के चलते लखनऊ डायवर्ट हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट

रद्द होने पर यात्रियों ने किया हंगामा

  • खराब मौसम के कारण दिल्ली की उड़ान लखनऊ डायवर्ट
  • क्रू की ड्यूटी अवधि पूरी होने पर फ्लाइट हुई रद्द
  • एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जताई नाराजगी
  • अधिकांश यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों से भेजा गया दिल्ली

दिल्ली में खराब मौसम के कारण पुणे से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान को शुक्रवार देर रात लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। बाद में क्रू सदस्यों की निर्धारित ड्यूटी अवधि पूरी हो जाने के कारण एयरलाइन ने उड़ान रद्द कर दी, जिससे यात्रियों में नाराजगी फैल गई और एयरपोर्ट पर हंगामे की स्थिति बन गई।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-1231 शुक्रवार रात करीब 9:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी थी। विमान पुणे से दिल्ली जा रहा था, लेकिन दिल्ली में मौसम खराब होने और उड़ान संचालन प्रभावित होने के कारण उसे लखनऊ डायवर्ट किया गया। विमान में कुल 166 यात्री सवार थे।

यात्रियों को उम्मीद थी कि मौसम सामान्य होने के बाद विमान दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगा, लेकिन एयरलाइन ने क्रू मेंबरों की ड्यूटी अवधि समाप्त होने का हवाला देते हुए उड़ान रद्द करने का निर्णय लिया। इस सूचना के बाद कई यात्रियों ने नाराजगी जताई और एयरपोर्ट पर विरोध शुरू कर दिया।

स्थिति को देखते हुए एयरलाइन और एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। अधिकारियों ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था भी सुनिश्चित की।

एयरलाइन की ओर से 154 यात्रियों को देर रात 1:14 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-2073 से दिल्ली भेजा गया। वहीं शेष 12 यात्रियों को शनिवार सुबह 7:55 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट आईएक्स-1767 में सीट उपलब्ध कराकर दिल्ली भेजा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button