मेरठ में पारा 42 के पार एक्यूआई भी चढ़ा

मेरठ। मेरठ में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी और तपन से राहत नहीं मिलने वाली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले 10 दिनों से पारा 40 से 43 पर अटका है। आने वाले चार दिनों में तापमान इसी के आसपास रहेगा। 15 जून के बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।

शुष्क मौसम में दिनभर तप रहा बदन
तेज धूप, लू के गर्म थपेड़े और भीषण गर्मी के कारण लोग कितना भी पानी पियें शरीर में ठंडक का अहसास नहीं हो रहा। बच्चों से लेकर बड़ों का बदन गर्मी से तप रहा है। ऐसा लग रहा है मानो शरीर और मौसम दोनों से आग बरस रही हो। मजबूरी में लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी के कारण हवा में पीएम 2.5 का स्तर भी बढ़ रहा है। मेरठ का एक्यूआई 200के पार हो चुका है।

शुक्रवार को रहा पारा 42.1 डिग्री
शुक्रवार को मेरठ में तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लोगों ने जगह-जगह शर्बत बांटकर राहगीरों को तपती गर्मी में ठंडक का अहसास कराया। इसके बावजूद शाम 5 बजे तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार को सुबह से ही तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। जो दोपहर होते होते 40 के पार हो जाएगा। शाम का तापमान दो से तीन डिग्री गिरकर 37 से 38 डिग्री तक पहुंच जाता है। लेकिन तपन और हवा न चलने के कारण लोगों का रात काटना भारी हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button