अकबरपुर में सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण का विवाद

शिकायत के बाद जांच की मांग तेज

अम्बेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 मिर्जापुर में सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। अधिशाषी अधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में सड़क से अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार पहितीपुर मार्ग पर बद्री प्रसाद गुप्ता और कौशलेंद्र के मकान के बीच नगर पालिका द्वारा पूर्व में निर्मित खड़ंजा मार्ग पर आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान सड़क के लगभग आठ फीट हिस्से पर अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाया गया है।

दीवार और गेट से बाधित हुआ आवागमन

शिकायत में कहा गया है कि कौशलेंद्र द्विवेदी द्वारा सड़क की दिशा में दीवार खड़ी कर दी गई है, जिससे सार्वजनिक मार्ग संकरा हो गया है। इसके अलावा एक गेट भी सड़क की ओर खोला गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस अतिक्रमण के कारण मार्ग पहले की तुलना में काफी संकरा हो गया है। इससे क्षेत्र में वाहन आवागमन और पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने उठाई कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों ने मामले की स्थलीय जांच कर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह मार्ग पहले से ही सीमित चौड़ाई का था, जिस पर अतिक्रमण के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है।

शिकायतकर्ता ने नगर पालिका से अनुरोध किया है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि सार्वजनिक मार्ग को पूर्ववत स्थिति में बहाल किया जा सके और आवागमन सुचारु हो सके।

नगर क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग जल्द समाधान की उम्मीद जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button