अकबरपुर के वृद्धाश्रम में खामियों की भरमार

अम्बेडकर। नगरअम्बेडकरनगर में गुरुवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के तहत गठित शेल्टर होम्स निरीक्षण समिति ने अकबरपुर स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति ने आश्रम में व्याप्त अव्यवस्थाओं, गंदगी और वृद्धजनों के प्रति उपेक्षा की गंभीर स्थितियां सामने लाईं।
निरीक्षण में समिति के अध्यक्ष रामबिलास सिंह (विशेष न्यायाधीश, एससी/एसटी अधिनियम) के साथ समिति सदस्य भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता (अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण), अंजिता सिंह चौहान (न्यायिक मजिस्ट्रेट/प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड) और राजन राठी (सिविल जज, जू.डि.-त्वरित) मौजूद रहे।

परिसर में गंदगी का ढेर, गंदे पानी की निकासी भी नहीं

निरीक्षण टीम ने पाया कि वृद्धाश्रम परिसर में हर ओर गंदगी फैली हुई थी। कई स्थानों पर गंदा पानी जमा था और पानी निकासी की उपयुक्त व्यवस्था नहीं की गई थी। यह स्थिति आश्रम की साफ-सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

खुले आसमान के नीचे तड़पता मिला वृद्ध, अत्यंत दयनीय स्थिति

जांच के दौरान एक वृद्ध खुले में नग्न अवस्था में दर्द से तड़पता मिला। वह जमीन पर लेटा हुआ था और शौच से उसके कपड़े सने थे। चौकी पर भी गंदगी लगी हुई थी और मक्खियों का जमाव दिखा।
प्रबंधक ने बताया कि वृद्ध का नाम सत्यनारायण है और वह पीलिया से पीड़ित है, लेकिन उसकी देखभाल में गंभीर लापरवाही साफ दिखाई दी।

पेयजल व्यवस्था ध्वस्त, सड़ा खाना और डस्टबिनों में कचरा

वृद्धाश्रम में पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं मिली। कई स्थानों पर डस्टबिनों में सड़ा और बासी खाना भरा पड़ा था। इससे आश्रम की खानपान व्यवस्था की स्थिति स्पष्ट हो गई।
एक टीन शेड में बीमार वृद्ध महिलाओं को रखा गया था, जहां भारी गंदगी पाई गई। वह स्थान न बैठने योग्य था, न सोने योग्य। वृद्ध महिलाएं अत्यंत खराब परिस्थितियों में रह रही थीं।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *