
कानपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर में एक सभा में बीजेपी सरकार पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कानपुर को ‘बदनामपुर’ बना दिया गया है और बीजेपी की सरकार में लोगों की किडनी निकाली जाती है।
अखिलेश यादव ने नदियों की हालत पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पांडु नदी और अन्य नदियों में फैली गंदगी बीजेपी की नीतियों का परिणाम है। साथ ही उन्होंने लाल इमली इलाके का जिक्र करते हुए कहा कि अब इसे लाल टोपी वाले ही चलाएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी नेता रंजन पहलवान को श्रद्धांजलि दी और कहा कि नदियों को साफ करने का जो संकल्प बीजेपी ने लिया था, उसका क्या हाल है, यह सब जानते हैं। उन्होंने कालीन भाई, कोडिन भाई और किडनी कांड में शामिल ‘किडनी भाई’ का नाम भी लिया।
अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि कानपुर में मुस्लिम वोटर का नाम काटा गया था, लेकिन किसी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के उदाहरण का भी जिक्र किया और कहा कि अन्याय के खिलाफ हर वोट महत्वपूर्ण है।









