ममता का कर्ज चुकाएंगे अखिलेश यादव! आज कोलकाता में करेंगे मुलाकात

कोलकाता दौरे पर सपा प्रमुख, इंडिया गठबंधन की एकजुटता पर फिर बढ़ी चर्चा

 पश्चिम बंगाल : अखिलेश यादव पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब कोलकाता दौरे पर जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख मंगलवार देर रात Kolkata पहुंचेंगे, जहां वह Mamata Banerjee से मुलाकात करेंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद यह उनका पहला बंगाल दौरा माना जा रहा है।

ममता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
ममता बनर्जी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अखिलेश यादव ने उनसे मुलाकात का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि अखिलेश आज आना चाहते थे, लेकिन उन्हें अगले दिन आने के लिए कहा गया। ममता ने यह भी संकेत दिया कि इंडिया गठबंधन के अन्य नेता भी उनसे मिलने आ सकते हैं।

बंगाल चुनाव में दिया था समर्थन
हालांकि समाजवादी पार्टी ने बंगाल चुनाव में सीधे तौर पर हिस्सा नहीं लिया, लेकिन अखिलेश यादव लगातार सोशल मीडिया के जरिए ममता बनर्जी और All India Trinamool Congress के समर्थन में बयान देते रहे। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और काउंटिंग के दौरान कथित धांधली के आरोपों को लेकर भी ममता का समर्थन किया था।

काउंटिंग पर उठाए थे सवाल
ममता बनर्जी ने चुनाव परिणाम आने के बाद आरोप लगाया था कि काउंटिंग के दौरान उनके वोट लूटे गए और सुरक्षा बलों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसे लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया था।उन्होंने आरोप लगाया था कि बंगाल में केंद्रीय एजेंसियों और सुरक्षा बलों का दुरुपयोग किया गया। अखिलेश ने इसे 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव से जोड़ते हुए कहा था कि इस तरह की घटनाएं पहले भी देखी जा चुकी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button