कुकरैल जंगल में धर्मांतरण के आरोप से हड़कंप

जांच में पुलिस ने दावे को बताया गलत

लखनऊ। इंदिरा नगर थाना क्षेत्र स्थित कुकरैल जंगल में शनिवार सुबह धर्मांतरण के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दावा किया गया कि कुछ लोगों द्वारा ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करते हुए धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था। घटना को लेकर स्थानीय लोगों और संबंधित समूह के बीच कहासुनी भी हुई।

जानकारी के अनुसार, सुबह टहलने पहुंचे कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि जंगल में मौजूद लोगों द्वारा ईसाई धर्म के बारे में प्रचार किया जा रहा था और हिंदू धर्म के खिलाफ बातें कही जा रही थीं। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और आवश्यक शिकायत थाने में देने की सलाह दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

वायरल वीडियो में करीब 20 से 25 लोग दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि कुकरैल पिकनिक स्पॉट उत्तर प्रदेश वन विभाग के अधीन संचालित क्षेत्र है, जहां सुरक्षा व्यवस्था वन विभाग के अधिकारियों द्वारा देखी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button