अमन नायर ने बीसीए (एआई) प्रवेश प्रक्रिया में हासिल की प्रथम रैंक

केडी कॉन्वेंट स्कूल के छात्र की सफलता, प्रबंधन ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

अम्बेडकरनगर जिले के अकबरपुर शिक्षा क्षेत्र के बनगांव स्थित केडी कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के इंटरमीडिएट छात्र अमन गिरीश नायर ने बीसीए (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की प्रवेश प्रक्रिया में प्रथम रैंक हासिल की है। यह परीक्षा जैन डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी, कोच्चि के लिए आयोजित जॉइंट इंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से हुई।

अमन की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन ने उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक और छात्र मौजूद रहे।

विद्यालय और परिवार का नाम किया रोशन

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, अमन ने अपनी मेहनत और अनुशासन से यह सफलता प्राप्त की है। उनकी उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया गया है।

प्रबंधक आर.के. त्रिपाठी और प्रिंसिपल डॉ. एच.के. सिंह ने अमन को सम्मानित किया। इस दौरान पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने छात्र की सफलता पर खुशी जताई।

गुणवत्तापरक शिक्षा पर जोर

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि स्कूल में प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा पढ़ाई कराई जाती है और छात्रों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है।

प्रबंधक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना संस्थान का लक्ष्य है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने और उन्हें आगे बढ़ाने की अपील की।

छात्रों के लिए बना प्रेरणा

अमन नायर की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए उदाहरण मानी जा रही है। विद्यालय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और आगे भी इसी तरह उपलब्धियां हासिल करने की उम्मीद जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button