अम्बेडकरनगर CMO भ्रष्टाचार मामले में दोषी:विधान परिषद में उठा मुद्दा

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजय कुमार शैवाल के कथित भ्रष्टाचार का मामला अब उत्तर प्रदेश विधान परिषद में उठ गया है। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए सीएमओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने नियम-115 के तहत 13 फरवरी 2026 को दी गई सूचना में बताया कि डॉ. संजय कुमार शैवाल के खिलाफ आई जांच रिपोर्ट बेहद गंभीर है। उनके अनुसार मुख्य विकास अधिकारी की जांच में सीएमओ को दोषी पाया गया है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कार्रवाई में देरी पर सवाल उठाया।

एमएलसी ने सदन को बताया कि मुख्य विकास अधिकारी का 7 जनवरी 2026 का पत्र और जिलाधिकारी का 12 सितंबर 2025 का पत्र भी इन शिकायतों की पुष्टि करते हैं। इसके बावजूद कार्रवाई न होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहाकि इस मामले से आम लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है और स्वास्थ्य विभाग की छवि पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव ने महानिदेशक से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। यह दर्शाता है कि शासन स्तर पर भी इस प्रकरण को गंभीरता से लिया जा रहा है।

एमएलसी ने सदन के माध्यम से मांग की है कि दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ तत्काल विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए। इसका उद्देश्य जनता का भरोसा कायम रखना और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *