बकरीद को लेकर अंबेडकरनगर में हाई अलर्ट

122 ईदगाह और 332 मस्जिदों पर सुरक्षा घेरा

  • ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से संवेदनशील इलाकों की निगरानी
  • 9 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया पूरा जिला
  • सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर में बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सख्त कर दिया है। जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों से लेकर प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों तक भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

एसपी प्राची सिंह के अनुसार पूरे जिले को 9 जोन में विभाजित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 122 ईदगाहों और 332 मस्जिदों पर विशेष पुलिस तैनात की गई है, ताकि किसी भी स्थिति में व्यवस्था प्रभावित न हो।

नमाज स्थलों पर अभेद्य सुरक्षा, वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी

पुलिस प्रशासन ने प्रत्येक जोन और सेक्टर में वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। बकरीद की नमाज के दौरान विशेष रूप से 5 जोन और 18 सेक्टर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
संवेदनशील इलाकों में प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की टुकड़ियां भी लगाई गई हैं। सुरक्षा कर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी, हॉटस्पॉट चिन्हित

इस बार सुरक्षा व्यवस्था में आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ाया गया है। पुलिस ने भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील ‘हॉटस्पॉट’ क्षेत्रों की पहचान की है।इन इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। तंग गलियों और छतों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है, जिससे हर गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button