‘15 दिन में चीनी 20 रुपये महंगी, महंगाई ने छीन ली मिठास’

अंबेडकरनगर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी अभिषेक दत्त, संगठन की स्थिति पर की चर्चा; कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अंबेडकरनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी अभिषेक दत्त शनिवार को अंबेडकरनगर पहुंचे। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कहा कि देश में महंगाई चरम पर है और पिछले 15 दिनों में चीनी के दाम में 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इससे आम लोगों के घरेलू बजट पर असर पड़ रहा है।

अभिषेक दत्त ने कहा कि “महंगाई ने चीनी की मिठास छीन ली है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों, युवाओं, बेरोजगारों और महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर काम करती है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को लेकर संघर्ष के लिए तैयार है।

संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

अभिषेक दत्त ने जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मुलाकात भी की। इस दौरान उन्होंने संगठन की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की स्थिति की जानकारी ली।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र ने बताया कि अभिषेक दत्त संगठन की स्थिति जानने के लिए जिले के दौरे पर पहुंचे थे। उनके आगमन पर कांग्रेसजनों ने स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियां आगे बढ़ाने की बात कही

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह ‘कप्तान’, एआईसीसी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील मिश्र, पूर्व प्रदेश सचिव एवं आब्जर्वर मो. अनीश खान और अमित जायसवाल ने संगठन को मजबूत करने की बात कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कुमार यादव ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल ‘छोटू’ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button