साइबर ठगी के 7000 रुपये वापस कराए

टांडा कोतवाली की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई राहत

अंबेडकरनगर। टांडा कोतवाली की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार अनुपम जायसवाल के 7,000 रुपये वापस करा दिए। रकम खाते में पहुंचने पर पीड़ित ने पुलिस के प्रति आभार जताया।
हनुमानगढ़ी, हयातगंज निवासी अनुपम जायसवाल के साथ 15 अगस्त को 7,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई थी। उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का एक्नॉलेजमेंट नंबर 33105260107233 है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के निर्देशन में साइबर टीम ने तकनीकी माध्यम से कार्रवाई शुरू की। टीम के प्रयास से ठगी की रकम 7,000 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
अनजान लिंक और फाइल पर न करें क्लिक
प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने लोगों से साइबर ठगी के मामलों में तत्काल सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल, अनजान लिंक या डिजिटल भुगतान से जुड़ी धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें। साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर शिकायत संख्या के साथ नजदीकी थाने से संपर्क करें।
उन्होंने व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर आने वाली ‘CUSTOMER SUPPORT.APK’ और ‘RTO CHALLAN.APK’ जैसी फाइलों पर क्लिक न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति से बैंक खाते की व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button