अंबेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र से सोमवार सुबह लापता हुआ 14 वर्षीय किशोर हनी सोनी उर्फ लकी सोनी मंगलवार को सकुशल घर लौट आया। वह मोहल्ला छाछू निवासी अनुराग सोनी का पुत्र है। किशोर के लौटने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
धार्मिक यात्रा की बात कहकर निकला था
परिजनों के अनुसार हनी सोमवार सुबह घर से निकला था। उसने धार्मिक यात्रा पर जाने की बात कही थी। इसके बाद वह बिना बताए बनारस चला गया और वहां काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए।
किशोर के अचानक लापता होने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई थी।
दर्शन के बाद बस से लौट आया
घर लौटने के बाद हनी ने बताया कि वह बिना बताए काशी विश्वनाथ के दर्शन करने बनारस गया था। दर्शन करने के बाद वह बस में सो गया। इसके बाद वह वापस घर पहुंच गया।
स्थानीय सभासद आशीष सोनी ने किशोर के सकुशल घर लौटने की जानकारी दी। मंगलवार को उसके घर पहुंचने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।









