टांडा के मीरनपुरा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

10 वर्षीय बेटी ने पिता को दी घटना की सूचना, इलाके में मचा हड़कंप

अम्बेडकरनगर के टांडा कोतवाली क्षेत्र के मीरनपुरा मोहल्ले में बुधवार दोपहर एक महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि मृतका की 10 वर्षीय बेटी ने मां को फंदे पर लटका देखा और तुरंत पिता को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, मीरनपुरा निवासी गणेश गुप्ता की पत्नी शीला देवी (38) ने दोपहर करीब 12:38 बजे घर में कपड़े के सहारे लोहे के बक्से से कूदकर फांसी लगा ली। उस समय पति दुकान पर थे और घर में केवल बेटी मौजूद थी।

बेटी सौम्या गुप्ता उर्फ परी ने जब मां को फंदे पर लटका देखा तो घबराकर तुरंत पिता को फोन किया। सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई।

पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
सूचना पर टांडा कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसआई मुनीमनरंजन दूबे, एसआई वंदना मौर्या, दीवान अनवर खान, महिला कांस्टेबल गायत्री और कांस्टेबल अवनीश यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने मौके की वीडियोग्राफी कर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल
स्थानीय लोगों के अनुसार, शीला देवी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थीं। उनका व्यवहार भी संदिग्ध बताया जा रहा है।
परिवार के अनुसार, विवाह करीब 11 वर्ष पहले हुआ था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और मोहल्ले में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button