शिक्षक एमएलसी चुनाव की सरगर्मी तेज

ध्रुव त्रिपाठी के समर्थन में भाजपा ने झोंकी ताकत

अंबेडकरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने अपने प्रत्याशी और निवर्तमान एमएलसी डॉ. ध्रुव त्रिपाठी के समर्थन में शिक्षकों से संपर्क बढ़ाया है। बुधवार को सद्दरपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित सभा में पार्टी पदाधिकारियों ने शिक्षकों से संवाद किया और शुक्रवार को होने वाले मतदान में डॉ. त्रिपाठी के पक्ष में वोट देने की अपील की।

शिक्षक हितों और अधिकारों पर हुई चर्चा

सभा में डॉ. ध्रुव त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए वह लगातार प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों के साथ संवाद बनाए रखने और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा जताया।

पदाधिकारियों ने समर्थन जुटाने पर दिया जोर

कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत प्रशासक साधु वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने शिक्षक निर्वाचन में मतदान के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों से डॉ. ध्रुव त्रिपाठी के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

सभा के जरिए भाजपा ने शिक्षक मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने और प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button