अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में अंबेडकरनगर के उत्पादों ने बढ़ाया मान

  • 50 से अधिक निवेशकों ने निर्यात की संभावनाएं तलाशीं
  • जिला उद्योग केंद्र की पहल से उद्यमियों को मिला प्रोत्साहन
  • अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी देकर उद्यमियों का किया मार्गदर्शन

अंबेडकरनगर। ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में अंबेडकरनगर जनपद के उद्यमियों ने जिले की पहचान और कारीगरी को वैश्विक मंच पर मजबूती से प्रस्तुत किया।
‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत चार प्रमुख उद्यमियों ने अपने स्टॉल के माध्यम से अंबेडकरनगर की वस्त्र निर्माण क्षमता और शिल्प को प्रदर्शित कर न केवल व्यापारिक संभावनाएं बढ़ाईं, बल्कि जनपद की प्रतिष्ठा को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

चार उद्यमियों ने किया जनपद का प्रतिनिधित्व

ट्रेड शो में जनपद अंबेडकरनगर की ओर से भाग लेने वाले उद्यमियों में शामिल रहे:

श्रीमती संध्या श्रीवास्तव, प्रोपराइटर, मेसर्स श्री इंटरप्राइजेज

श्री कासिम अंसारी, प्रोपराइटर, टांडा टेक्सटाइल एसोसिएशन

श्रीमती रामरती, प्रोपराइटर, आदर्श सिलाई कढ़ाई

श्री मोहम्मद जावेद, प्रोपराइटर, मोहम्मद जावेद ब्रदर्स

इन सभी ने अपने-अपने स्टॉल पर वस्त्र उत्पादों की उत्कृष्ट श्रृंखला प्रदर्शित की, जिनमें हस्तशिल्प, कढ़ाईदार कपड़े, घरेलू वस्त्र और पारंपरिक परिधान प्रमुख रहे।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading