महिला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, जांच जारी

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां पोस्ट ऑफिस के पूर्व कर्मचारी अनूप व्यास पर आरोप है कि उसने अपनी लकवाग्रस्त पत्नी की देखभाल के लिए रखी महिला के साथ 4 साल तक रेप किया। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने मारपीट और धमकी दी।

मामला कैसे शुरू हुआ

बरुआसागर कस्बे की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ शिवाजी नगर में किराए पर रहती थी। उसका पति बेरोजगार था। इसी दौरान परिचित दुग्गल पाण्डेय ने उसे अनूप व्यास के घर नौकरी करने का लालच दिया—रहने, खाना और अच्छा वेतन।

महिला अपने परिवार के साथ तीसरी मंजिल पर रहने लगी और उसके पति को भी पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलवाई गई।

नजदीकी बढ़ी और 4 साल तक शोषण

कुछ समय बाद, अनूप व्यास ने महिला के साथ नजदीकी बढ़ाई और चार साल तक शोषण करता रहा। महिला के अनुसार, उसने संबंध तोड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने धमकी दी कि उसके पति और बच्चों को सब बता देगा।

धमकी, मारपीट और अस्पताल

एक महीने पहले महिला ने अनूप से संबंध तोड़ने की कोशिश की। आरोपी ने बच्चों को सबकुछ बता दिया, महिला का पति परिवार लेकर चला गया। जब महिला घर से जाने से मना की, तो अनूप ने मारपीट की और अस्पताल में भर्ती कराकर छोड़ दिया।

पुलिस कार्रवाई

नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर अनूप व्यास, दुग्गल पांडेय और मोनू पांडेय के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button