कनाडा की विदेश मंत्री बनीं अनीता आनंद- भारतीय मूल की पहली महिला

  • अनीता आनंद का परिवार, शिक्षा और राजनीतिक सफर
  • अनीता आनंद की लैंगिक समानता और LGBTQIA+ अधिकारों के लिए प्रतिबद्धता
  • कनाडा में लिबरल पार्टी की वापसी, मार्क कार्नी बने प्रधानमंत्री

ओटावा। कनाडा ने भारतीय मूल की अनीता आनंद को विदेश मंत्री नियुक्त किया है। अनीता ने बुधवार को पद की शपथ ली, और यह उनके राजनीतिक सफर में एक नया मील का पत्थर है। कनाडा में 28 अप्रैल को हुए आम चुनावों में लिबरल पार्टी और प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की जीत के बाद अनीता को यह महत्वपूर्ण पद मिला है।

भारतीय मूल के 22 उम्मीदवारों ने जीती चुनावी जंग
कनाडा के चुनावों में 22 भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। इनमें से तीन ने प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की कैबिनेट में महत्वपूर्ण पदों पर काबिज़ होकर इतिहास रचा। अनीता के अलावा, मनिंदर सिंधू को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री, और रूबी सहोता तथा रणदीप सिंह सराय को राज्य सचिव बनाया गया है।

अनीता आनंद का परिवार और शिक्षा
अनीता आनंद के पिता तमिलनाडु से और मां पंजाब से हैं, लेकिन उनका जन्म और पालन-पोषण कनाडा के नोवा स्कोटिया में हुआ। उन्होंने क्वीन्स यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में आर्ट्स ग्रेजुएशन, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से न्यायशास्त्र में आर्ट्स ग्रेजुएशन और टोरंटो यूनिवर्सिटी से लॉ में मास्टर्स किया है। पेशे से वकील, अनीता ने 2019 में ओकविल सीट से संसद में प्रवेश किया था।

रक्षा मंत्री से विदेश मंत्री तक का सफर
अनीता आनंद ने इससे पहले कनाडा के रक्षा मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी। उन्होंने 2021 में इस पद को संभाला था और सार्वजनिक सेवाओं के मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। अनीता कनाडा की रक्षा मंत्रालय संभालने वाली दूसरी महिला थीं, इससे पहले किम कैंपबेल ने यह पद 1990 में संभाला था।

Related Posts

इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading
पाकिस्तान के JF-17 फाइटर जेट्स की अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ मई 2025 में हुए संघर्ष के बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों की मांग बढ़ गई है।…

Continue reading