अपर्णा यादव हरिद्वार में गंगा स्नान पर पहुंचीं

हरिद्वार। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव तलाक से जुड़े सवालों पर शुक्रवार को गुस्से में नजर आईं। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से मीडिया कर्मियों की फोटो लेने को कहा और आरोप लगाया कि उनकी गंगा स्नान के दौरान फोटो-वीडियो जबरदस्ती लिए जा रहे हैं।

अपर्णा यादव इस समय हरिद्वार के VIP घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंची थीं। तलाक की चर्चाओं के बीच यह उनका पहली बार उत्तराखंड आगमन था। गंगा स्नान के बाद मीडिया से बातचीत करने से उन्होंने साफ इंकार कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, अपर्णा यादव के साथ सात सदस्यीय सुरक्षा दल मौजूद था, लेकिन परिवार का कोई सदस्य उनके साथ नहीं था। मीडिया कर्मियों ने जैसे ही तलाक से जुड़े सवाल पूछे, अपर्णा यादव ने तुरंत गुस्सा जताया और सुरक्षा की आड़ में वहां से निकल गईं। घटना के दौरान वीआईपी घाट पर कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति को काबू में किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button