लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के भाई स्वर्गीय Prateek Yadav के जन्मदिन पर उनकी पत्नी Aparna Yadav भावुक नजर आईं। उन्होंने फेसबुक पर प्रतीक यादव और अपनी छोटी बेटी पद्मजा के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “जैसा आप कहते थे, आप हमेशा जवान रहेंगे।”
गौरतलब है कि 13 मई को लखनऊ में हार्ट अटैक के कारण 38 वर्षीय प्रतीक यादव का निधन हो गया था। उनके निधन के 25 दिन बाद 7 जून को उनका जन्मदिन आया, जिस पर परिवार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
बड़ी बेटी प्रथमा ने पियानो पर ‘हैप्पी बर्थडे’ की धुन बजाकर अपने पिता को याद किया। यह सफेद पियानो स्वयं प्रतीक यादव ने उन्हें उपहार में दिया था। वहीं अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया स्टोरी में प्रतीक की कार रेसिंग का वीडियो भी साझा किया।
इससे पहले छोटी बेटी पद्मजा ने अपने हाथ पर पिता के साथ एक भावनात्मक टैटू बनवाया था, जिसमें प्रतीक यादव उन्हें स्नेहपूर्वक गले लगाए दिखाई दे रहे हैं।
प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार 14 मई को लखनऊ के बैकुंठ धाम में किया गया था। 25 मई को उनकी तेरहवीं में परिवार, राजनीतिक और सामाजिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुई थीं।









