मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

6 जून तक कर सकते हैं आवेदन, कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर

  • अंबेडकरनगर में अभ्युदय योजना के तहत फ्री कोचिंग
  • 6 जून तक कर सकते हैं आवेदन
  • 8 और 15 जून को प्रवेश परीक्षा

अंबेडकरनगर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग का अवसर शुरू हो गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अभ्यर्थी 6 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

विभिन्न परीक्षाओं के लिए अलग-अलग तिथियां तय

मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि योजना के तहत कई प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।जेईई और नीट के लिए प्रवेश परीक्षा 8 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी। वहीं यूपीएससी, यूपीपीएससी, एनडीए, सीडीएस और अन्य परीक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा 15 जून को इसी समय में कराई जाएगी।परीक्षा परिणाम 19 जून को घोषित किए जाएंगे, जबकि कोचिंग सत्र 1 जुलाई से शुरू होगा।

विभिन्न संस्थानों में होगी कोचिंग
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में जेईई और नीट की तैयारी कराई जाएगी। वहीं बीएनकेवी इंटर कॉलेज में सिविल सेवा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी।
योजना के तहत यूपीएससी, राज्य लोक सेवा आयोग, एनडीए, सीडीएस, एसएससी, सीयूईटी, यूपीएसएसएससी, यूपी पुलिस, बैंक और अन्य एकदिवसीय परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन
जेईई और नीट के लिए 12वीं विज्ञान वर्ग में अध्ययनरत या उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएससी और यूपीपीएससी के लिए स्नातक अंतिम वर्ष या उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। एनडीए के लिए 12वीं विज्ञान वर्ग के छात्र आवेदन कर सकते हैं। सीडीएस और सीएपीएफ के लिए स्नातक स्तर के अभ्यर्थी पात्र होंगे। एसएससी, यूपीएसएसएससी और बैंक परीक्षाओं के लिए 12वीं पास या अध्ययनरत अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button