क्या विदेशी खिलाड़ियों को भारत आना अब खतरे से खाली नहीं?

  • क्यों टालनी पड़ी भारत की पहली इंटरनेशनल जेवलिन क्लासिक?
  • क्या नीरज चोपड़ा क्लासिक की नई तारीख तय हो गई है?
  • भारत-पाक तनाव का खेल आयोजनों पर असर कितना गहरा?

नई दिल्ली।  भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के मद्देनजर देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय जेवलिन थ्रो टूर्नामेंट — फर्स्ट नीरज चोपड़ा क्लासिक — को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी आयोजकों ने शुक्रवार देर शाम साझा की। यह प्रतियोगिता 24 मई को बेंगलुरु के कांतीरावा स्टेडियम में होनी थी।

सुरक्षा को लेकर उठाया गया कदम
आयोजकों के बयान में कहा गया है, “वर्तमान सुरक्षा हालात को देखते हुए यह निर्णय लेना जरूरी हो गया। अभी देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और खेल समुदाय भारत की सेना के साथ एकजुटता में खड़ा है।”
इस इवेंट का आयोजन नीरज चोपड़ा, JSW स्पोर्ट्स, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) और वर्ल्ड एथलेटिक्स (WA) मिलकर कर रहे थे। पहले यह प्रतियोगिता हरियाणा के पंचकूला में होनी थी, लेकिन लाइट्स की समस्या के कारण इसे बेंगलुरु स्थानांतरित किया गया था।

विश्वस्तरीय थ्रोअर लेने वाले थे हिस्सा
इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में दुनियाभर के स्टार एथलीटों के शामिल होने की उम्मीद थी।

  • ग्रेनेडा के दो बार के वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स,

  • जर्मनी के रियो ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट थॉमस रोहलर,

  • केन्या के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन जूलियस येगो,

IPL भी पड़ा तनाव की भेंट, एक हफ्ते के लिए स्थगित
देश में सुरक्षा के हालात को देखते हुए सिर्फ नीरज चोपड़ा क्लासिक ही नहीं, बल्कि IPL को भी शुक्रवार को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया। IPL के फाइनल समेत कुल 16 मुकाबले अब नई तारीखों पर खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही नई शेड्यूल की घोषणा करेगा।

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading