क्या ममता बनर्जी की नीतियां बंगाल में धार्मिक संघर्ष को बढ़ावा दे रही हैं

  • पश्चिम बंगाल में हिंसा पर विहिप का कड़ा विरोध: ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप
  • विहिप ने ममता बनर्जी के इस्तीफे की की मांग, बंगाल में हिंदू परिवारों का पलायन
  • मुर्शिदाबाद में हिंदू समुदाय पर अत्याचार, ममता सरकार की निष्क्रियता पर सवाल

लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं के खिलाफ हुई घटनाओं को लेकर शनिवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। VHP कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन चौक से हजरतगंज स्थित अटल चौक तक मार्च निकाला और “ममता बनर्जी मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

“बंगाल में महिलाओं का सम्मान नहीं”

VHP के प्रदेश संगठन मंत्री विजय प्रकाश ने कहा, “मुर्शिदाबाद में हिंदुओं के साथ जो हो रहा है, वह शर्मनाक है। ममता बनर्जी खुद महिला हैं, लेकिन वह बंगाल की हिंदू महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को अनदेखा कर रही हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चार महीनों से हिंदू समुदाय को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

500 हिंदू परिवारों का पलायन, सरकार मूक दर्शक

VHP ने दावा किया कि मुर्शिदाबाद में 500 हिंदू परिवारों को घर छोड़कर भागना पड़ा, लेकिन राज्य सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। विजय प्रकाश ने कहा, “कल भी वहां तीन लोगों की हत्या हुई। लगता है बंगाल में हिंदुओं को खत्म करने की साजिश चल रही है, लेकिन ममता बनर्जी चुप हैं।”

“बांग्लादेशी घुसपैठियों को बनाया वोटर”

VHP ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोटर बना रही हैं और हिंदुओं को टारगेट कर रही हैं। उन्होंने मांग की कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और ममता सरकार को बर्खास्त किया जाए।

“दीदी नहीं, हिंदू विरोधी हैं ममता”

VHP ने कहा, “ममता को ‘दीदी’ कहा जाता था, लेकिन उन्होंने इस शब्द की मर्यादा तोड़ दी। वह सिर्फ अपने गुंडों की रक्षा करती हैं, हिंदुओं की नहीं।”

प्रदर्शन के दौरान पुलिस मौजूद रही, लेकिन किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। VHP ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।

Related Posts

‘हर कोई रवि किशन नहीं कि रोज शादी कर ले’: गोरखपुर में बोले सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद Ravi Kishan पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। उन्होंने कहा, “परिवार के सभी लोग चाहते हैं…

Continue reading
सीएम योगी के बयान का समर्थन करते हुए बोले संजय निषाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री Sanjay Nishad ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बातों से वह पूरी तरह सहमत हैं।…

Continue reading