आर्मी चीफ जनरल द्विवेदी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

नई दिल्ली। आर्मी चीफ जनरल द्विवेदी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि “सफलता की नींव विद्यार्थी जीवन में ही रखी जाती है।” उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधा और पाकिस्तान को साफ संदेश दिया कि भारत धर्म युद्ध के अनुयायी हैं।

जनरल द्विवेदी ने कहा कि स्कूल के दिनों में सीखी निर्णय क्षमता उन्हें सेना में कई सफलताएं दिलाने में मददगार रही। चौथी कक्षा में निर्णय लेने की क्षमता ने ऑपरेशन सिंदूर में निर्णायक सफलता दिलाई।

उन्होंने छात्रों को सफलता का मंत्र Three-A (Attitude, Adaptibility, Ability) बताया। उनके अनुसार:

  • Attitude – सकारात्मक दृष्टिकोण और पॉजिटिविटी लाता है।
  • Adaptibility – समय के साथ बदलाव लाना सिखाता है।
  • Ability – हर क्षेत्र में सफलता दिलाने की शक्ति देती है।

जनरल द्विवेदी ने कहा, “कठिन परिश्रम करने वाला ही भविष्य में देश का निर्माण करता है। आप वर्दी में हों या सिविल ड्रेस में, राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दें। यह देश हमारा है। जब हम सब मिलकर काम करेंगे, तभी 2047 का विकसित भारत बनेगा।”

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *