- 32 देशों के सेना प्रमुख आगरा पहुंचे, ताजमहल का दीदार किया
- वरिष्ठ संरक्षण सहायक और CISF कमांडेंट ने किया स्वागत
- प्रतिनिधिमंडल में 250 सदस्य शामिल
अगरा। बुधवार को 32 देशों के सेना प्रमुख विशेष विमान से आगरा पहुंचे और ताजमहल का दीदार किया। करीब एक घंटे तक चले दौरे में सैन्य प्रमुखों ने ताजमहल की भव्यता की तारीफ की और परिवार के सदस्यों के साथ फोटो खिंचवाई।
अगवानी और सुरक्षा व्यवस्था
ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी और सीआइएसएफ के सीनियर कमांडेंट वीके दुबे ने आगमन पर सेना प्रमुखों का स्वागत किया। उनके साथ 250 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था।
एससीओ समिट और UNTCC सम्मेलन
सैन्य प्रमुख भारत एससीओ समिट में शामिल होने आए हैं। सम्मेलन का उद्घाटन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया। यह कार्यक्रम 14 से 16 अक्टूबर तक चलेगा और इसमें 30 से अधिक देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन का फोकस सहयोग और स्वदेशी तकनीक के इस्तेमाल पर है, ताकि शांति मिशन अधिक प्रभावी और भविष्य के लिए तैयार हों।








