जयपुर में पहली बार आर्मी-डे परेड: ब्रह्मोस

जयपुर। जयपुर की सड़कों पर गुरुवार को पहली बार आम लोगों के लिए आर्मी-डे परेड का आयोजन किया गया। इस भव्य परेड में ब्रह्मोस मिसाइल, भीष्म और अर्जुन टैंक, पिनाका लॉन्चर, रोबोटिक डॉग्स सहित विभिन्न अत्याधुनिक हथियारों और सैन्य तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। आसमान में अटैक हेलिकॉप्टर अपाचे ने दुश्मनों के होश उड़ा देने वाले करतब दिखाए। वहीं, बीकानेर के नाल एयरबेस से उड़ान भरकर आए जगुआर फाइटर जेट की खूबियों से आम लोग रू-ब-रू हुए।

परेड जगतपुरा के महल रोड पर आयोजित की गई और हजारों लोग इस शानदार कार्यक्रम के साक्षी बने।

वीरता पुरस्कार समारोह में भावुक क्षण

परेड की शुरुआत ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए 1 पैरा स्पेशल फोर्स के लान्स नायक प्रदीप कुमार को सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित करने के साथ हुई। इस दौरान शहीद जवान की मां मंच पर सेना मेडल लेते समय भावुक होकर बेहोश हो गईं। उन्हें तुरंत मंच से उतारकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया।

आर्मी ऑफिसर्स ने परेड को लीड किया

परेड को अशोक चक्र, परमवीर चक्र और महावीर चक्र से सम्मानित आर्मी ऑफिसर्स ने लीड किया। इसके अलावा, गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित अन्य आर्मी ऑफिसर्स ने परेड कमांडर को सलामी दी।

परेड ने न केवल जयपुरवासियों को भारतीय सेना की ताकत और आधुनिक तकनीक से परिचित कराया, बल्कि वीरता, अनुशासन और देशभक्ति का जीवंत प्रदर्शन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button