यूपी मेट्रो की फर्जी वेबसाइट के जरिये बेरोजगारों को ठगने की कोशिश

लखनऊ । एक अदद नौकरी की तलाश में वेबसाइट खंगालने वाले शिक्षित बेरोजगार युवाओं को उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन ने नक्कालो से सावधान रहने के लिये आगाह किया है।

मेट्रो रेल कारपोरेशन ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यूपीएमआरसी में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को फर्जी वेबसाइट के ज़रिए ठगी की कोशिश की जा रही है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) लगातार भर्तियां निकालता रहा है। कुछ जालसाज़ इसका फायदा उठाकर फर्जी भर्तियों का विज्ञापन निकाल कर आवेदकों के साथ ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में ठगों ने मिल कर यूपीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू. एलएमआरसीआर.काम की नकल कर डब्लूडब्लूडब्लू.एलएमआरसीएलकैरियर.काम नाम की फर्जी वेबसाइट तैयार की है। ठगों ने इस फर्जी वेवसाइट पर कई पदों पर भर्तियां निकाली है जहां आवेदन का विक्लप भी उपलब्ध कराया गया है।

वेबसाइट पर आवेदन करने पर ठग आवेदकों से उनका फोन नंबर, पैन नंबर जैसी जरूरी जानकारी भी हासिल कर रहे हैं। इस फर्जी वेबसाइट को सही मान कर बहुत सारे आवेदक इस वेबसाइट पर आवेदन कर अपनी निजी सूचना साझा कर रहे हैं जो उनके लिए भविष्य में खतरनाक भी साबित हो सकता है। यूपीएमआरसी की ओर से साफ किया जाता है कि कंपनी में कोई आधिकारिक भर्ती, परीक्षा एवं उनके परिणाम की जानकारी सिर्फ यूपीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा यूपीएमआरसी भर्तियों की जानकारी अखबारों में नोटिफिकेशन के माध्यम से भी प्रकाशित कराता है।

Related Posts

बीएचयू में UGC एक्ट विरोध प्रदर्शन: छात्रों को नोटिस, जांच समिति बनाई

बीएचयू में UGC एक्ट विरोध प्रदर्शन के छात्रों को नोटिस जांच समिति के समक्ष 11 फरवरी तक स्पष्टीकरण देने के निर्देश 29 जनवरी के जुलूस को नियमों का उल्लंघन बताया…

Continue reading
दालमंडी में बुलडोजर से 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, पुलिस तैनात

दालमंडी में लगातार दूसरे दिन बुलडोजर की कार्रवाई आज 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसीपी दशाश्वमेध के नेतृत्व में 600…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *