बैनामा शुदा भूमि पर बने मकान में कब्जे की कोशिश

आलापुर (अम्बेडकर नगर)। जिले में भूमि विवादों के शीघ्र निस्तारण के शासन निर्देशों के बीच आलापुर तहसील क्षेत्र से कब्जेदारी की कोशिश का मामला सामने आया है। थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर वर्जी निवासी हरीशचंद्र ने बैनामा शुदा भूमि पर बने अपने मकान और दुकानों में विपक्षियों द्वारा जबरन ताला लगाने और विद्युत मीटर उखाड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले को लेकर उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

1989 में कराया गया था बैनामा
पीड़ित के अनुसार राजस्व ग्राम निकसपुर में सड़क किनारे स्थित गाटा संख्या 106, रकबा 0.153 हेक्टेयर में से उसने 4 दिसंबर 1989 को रामसिंगार पुत्र सीताराम से 3 बिस्वा 14 धूर भूमि का विधिवत बैनामा कराया था। बैनामा के बाद भूमि पर कब्जा प्राप्त कर लिया गया था।

वर्ष 2000 में कराया गया निर्माण
हरीशचंद्र ने बताया कि वर्ष 2000 में बैनामा शुदा भूमि पर 30.32 फुट क्षेत्रफल में तीन कमरों की दुकानें और बरामदा का निर्माण कराया गया। इसके बाद विधिवत विद्युत कनेक्शन संख्या 559386314 लिया गया और दुकानों को किरायेदारों को आवंटित कर दिया गया। लंबे समय तक दुकानों से नियमित किराया प्राप्त होता रहा।

हिब्बानामा के जरिए भूमि का दावा
आरोप है कि बैनामा कर्ता रामसिंगार की मृत्यु के बाद उनके पुत्र महावीर से 29 सितंबर 2025 को अमन तिवारी पुत्र अखिलेश तिवारी ने शेष भूमि का हिब्बानामा दानपत्र करा लिया। पीड़ित का कहना है कि यह जानते हुए भी कि मकान और दुकान उसकी संपत्ति है, 2 जनवरी 2026 को बिना किसी सूचना के खारिज-दाखिल करा लिया गया।

Related Posts

सेफर इंटरनेट डे पर कलेक्ट्रेट में जागरूकता कार्यशाला

अम्बेडकरनगर। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन जोखिमों को देखते हुए ‘सेफर इंटरनेट डे’ के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया…

Continue reading
अंबेडकरनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

अंबेडकरनगर। जनपद में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों में कृमिरोग संक्रमण की दर कम करने के उद्देश्य से मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *